
अल्मोड़ा में ट्रेक्टर ट्राली खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में गई दो की जान।
अल्मोड़ा — बागेश्वर मार्ग पर रविवार को दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सुंदरपुर के पास ग्राम गधोली क्षेत्र में सोमवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (रीज.: यूके 02 सीए 0073) हादसे का कारण बनी। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

डीसीआर अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एसडीआरएफ ने विषम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य करके दोनों शव निकालकर पुलिस को सौंप दिए।

मृतकों की पहचान चत्ते राजी (26), पुत्र गंगा राम, निवासी कैलाली, नेपाल और उमेश (22), पुत्र रमेश, निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

