Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत के पंकज तिवारी बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में पुलिस और सेना का रहा है लम्बा इतिहास।

रानीखेत के पंकज तिवारी बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में पुलिस और सेना का रहा है लम्बा इतिहास।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 13, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत के पंकज तिवारी बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में पुलिस और सेना का रहा है लम्बा इतिहास।

देहरादून, 13 जून 2026 —देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड में रानीखेत निवासी ने लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त कर रानीखेत का रोशन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड में राष्ट्र की सर्वोच्च रक्षा पदवी पर नियुक्ति के शपथ-समारोह में मौजूदगी दर्ज की और नए अफसरों को राष्ट्रीय सेवा के लिये शुभकामनाएँ दीं।

पकंज तिवारी, पुत्र श्री कमल तिवारी (सेवानिवृत्त अरुणाचल प्रदेश पुलिस) और श्रीमती हेमा तिवारी, ग्राम सौखोला (झलोङी), पटवारी क्षेत्र, कारचूली तहसील, रानीखेत, जिला अल्मोड़ा के निवासी हैं। वर्ष 2022 में उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खडकवासला, पुणे में हुआ। तीन वर्षों के NDA प्रशिक्षण के पश्चात् उनकी कुशलता और अनुशासन के कारण उन्हें भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में एक वर्ष के अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिये भेजा गया। आज IMA की पासिंग आउट परेड में औपचारिक कमीशन प्राप्त कर वे लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए।

- Advertisement -

लेफ्टिनेंट पकंज तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद केंद्र विद्यालय, अरुणाचल प्रदेश से प्राप्त की। उनकी बहन भावना तिवारी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में लेफ्टिनेंट के रूप में दक्षिण कमान्ड, पुणे में तैनात हैं। उनके दादा स्व. भैरव दत्त तिवारी बिहार मिलिट्री पुलिस में रहे हैं। परिवार में छोटा भाई रितेश तिवारी वर्तमान में NIT सूरत में गणित में एकीकृत एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव-आयुक्त अफसरों को संबोधित करते हुए देश की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, परिजनों और मेहमानों ने भी भाग लिया और नए कमीशन्ड अफसरों को बधाई दी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में डॉ. धन सिंह रावत ने ₹710.84 लाख की लागत से कंप्यूटर लैब और नए भवन का लोकार्पण किया, बीबीए-बीसीए पाठ्यक्रमों समेत कई विकास घोषणाएं की।
Next Article हरियाणा के डाकिए विवादों में : “लड़की हूँ तुझे फंसा दूँगी” कहने वाली हरियाणा की लड़की पोस्टमैन के पास कट्टे में मिली डाक के बण्डल।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

लोक निर्माण विभाग में ठप रहा कामकाज, मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन।

रानीखेत न्यूज़

आंगनबाड़ी और डिलीवरी के बकाये पैसे भेजने के नाम पर महिला के खाते से उड़ाए 37,540 रुपये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

रानीखेत न्यूज़

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, बैठक में कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचने का आह्वान।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account