
रानीखेत में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
रानीखेत, 20 अप्रैल 2026: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत भवन सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य के लिए छावनी इंटरमीडिएट कॉलेज रानीखेत में प्रगणकों और प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल से आरंभ हो गया। यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक चलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छावनी परिषद की प्रशासनिक अधिकारी रमा नेगी, स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन पांडे, चार्ज अधिकारी रानीखेत छावनी राजेंद्र पंत, चार्ज अधिकारी नगर पालिका चिलियानौला राजेश बुधानी, कंप्यूटर प्रोग्रामर अकील अहमद एवं आदित्य सक्सेना, फील्ड ट्रेनर डॉ. प्रेम सागर तथा साहिल शर्मा सहित कुल 44 प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। भवन सूचीकरण एवं गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक घर-घर जाकर समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

