
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल अल्मोड़ा में, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम।
अल्मोड़ा, 26 मई — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 मई को अल्मोड़ा के दौरे पर रहेंगे और यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियों को पूरी कर अलर्ट मोड जारी रखा है।
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 मई को सुबह 10 बजे खटीमा से हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे और सुबह लगभग 10:15 बजे सिमकनी ग्राउंड स्थित एसएसजे विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन तथा कुलपति आवास का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वे सुबह 11:05 बजे सिमकनी ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा टाटिक हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। टाटिक से मुख्यमंत्री कार द्वारा उदय शंकर नाट्य अकादमी पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित ‘एसडीजी अचीवर्स अवार्ड 2024-2025’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से टिहरी गढ़वाल के लिए रवाना होंगे।
