
मानसिक रूप से कमजोर महिला ने नैनी झील में मारी कूद, नाव चालक ने बचाया, युवती ने पुलिस के सामने किया हंगामा, देखिये वीडियो।
नैनीताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब नैनीताल में झील में नौकायन कर रही एक युवती अचानक ताल में कूद गई। जिस नाव में वह युवती बैठी थी उसके नाव चालक ने खुद पर नियंत्रण बनाये रखा और समय रहते युवती को डूबने से बचा लिया। युवती नैनीताल के पास ही किसी गांव की निवासी है और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।

इसके बाद तुरंत ही नाव चालक ने पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा काटा और आस पास लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद मल्लीताल पुलिस महिला को कोतवाली ले आई जहां महिला से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया। महिला को बचाने वाले नाव चालक चंदन आगरी ने बताया कि महिला ने तल्लीताल बोट स्टैंड से नाव का टिकट लेकर नौकायान के लिए निकली थी जैसे ही वह पाषाण देवी के समीप पहुँची उसने नैनीझील में छलांग लगा दी लाईफ जैकेट पहने होने की वजह से उसे झील में डूबने से बचा लिया गया।
देखिये वीडियो :
