Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में शुरू हुआ भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’, दोनों देश साझा करेंगे युद्ध तकनीक।

रानीखेत में शुरू हुआ भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’, दोनों देश साझा करेंगे युद्ध तकनीक।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी February 26, 2026 2 Min Read
Share

रानीखेत में शुरू हुआ भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’, दोनों देश साझा करेंगे युद्ध तकनीक।

रानीखेत के चौबटिया में भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’ शुरू हो गया है। यह सातवां संस्करण दोनों देशों के रक्षा सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है।

चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में 24 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के कुल 240 सैनिक भाग ले रहे हैं, जिसमें प्रत्येक देश से 120-120 जवान शामिल हैं। भारतीय पक्ष से लद्दाख स्काउट्स के सैनिक, जो कठिन परिस्थितियों में विशेषज्ञ हैं, जबकि जापान से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास हर वर्ष बारी-बारी से दोनों देशों में आयोजित होता है।

- Advertisement -

अभ्यास का फोकस अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए समन्वय, तालमेल और दक्षता बढ़ाना है। सैनिक उच्च शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, सामरिक कौशल और आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण लेंगे, जिससे आपसी समझ व विश्वास मजबूत होगा। अभ्यास की प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेशन बेस स्थापना, खुफिया-निगरानी-टोही (ISR) ग्रिड विकास। मोबाइल वाहन चेक पोस्ट, घेराबंदी-तलाशी अभियान, हेलीकॉप्टर आधारित ऑपरेशन, त्वरित प्रतिक्रिया और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल शामिल है । यह अभ्यास क्षेत्रीय शांति व सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से लगाई तेंदुओं से निजात दिलाने की गुहार, शाम होते ही नगर में घूम रहे तेंदुवे।
Next Article रानीखेत महाविद्यालय की मेधावी शोध छात्रा कुमारी सोनिया ने पीएचडी फाइनल में मिली सफलता।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत महाविद्यालय की मेधावी शोध छात्रा कुमारी सोनिया ने पीएचडी फाइनल में मिली सफलता।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से लगाई तेंदुओं से निजात दिलाने की गुहार, शाम होते ही नगर में घूम रहे तेंदुवे।

रानीखेत न्यूज़

जाड़ों में भी 6 दिन से पानी के लिए तरस रहे नागरिकों ने जल संसथान के कार्यालय पर किया प्रदर्शन और नारेबजी।

रानीखेत न्यूज़

जिला क्रिकेट लीग में रानीखेत क्रिकेटर्स ने फिर दिखाया दम, फ्यूचर स्टार क्लब को 362 रनों से हराया।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?