
महिला दिवस पर चिलियानौला में आयोजित हुआ महिला समागम कार्यक्रम।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानीखेत के चिलियानौला में प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में महिला समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गायन एवं नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रस्तुतियां दी और क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए समूह गायन व नृत्य की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी।

