
रानीखेत में पारंपरिक ऐपण कार्यशाला का समापन, स्कूली बच्चों ने सीखी कुमाऊंनी कला बारीकियां।
रानीखेत। सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक ऐपण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। मिशन इंटर कॉलेज में हुई इस कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षिका ज्योति साह ने स्कूली बच्चों व महिलाओं को कुमाऊंनी संस्कृति की समृद्ध लोक कला ऐपण की बारीकियां सिखाईं।

प्रशिक्षार्थियों ने गेरू मिट्टी व बिस्वार से विभिन्न चौकियां व रंगवाली पिछोड़ी बनाने का प्रारंभिक अभ्यास किया। सिटी मांटेसरी स्कूल, बीरशिवा स्कूल, मिशन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, सरस्वती उमावि, छावनी इंटर कॉलेज व राइका मजखाली आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

समापन पर सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान गौरव भट्ट, विनीता खाती, हरीश लाल साह, दीपक पंत, परमवीर माहरा व सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

