
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने कमांड स्तर पर हाई स्कूल में द्वितीय और इंटर में प्रथम स्थान हासिल किया।
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतरीन परिणाम कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। कमांड स्तर पर विद्यालय ने कक्षा X में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा XII में क्लास एवरेज के आधार पर प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल ने खास उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और प्रबंधन के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक और प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने टीम भावना, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को इस सफलता की मुख्य कुंजी बताया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को टीम के समर्पित प्रयासों और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का फल बताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय करार दिया।
