Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब बसें चलेंगी वन वे, बस से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट।

रानीखेत की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब बसें चलेंगी वन वे, बस से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 24, 2026 2 Min Read
Share

रानीखेत की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब बसें चलेंगी वन वे, बस से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट।

रानीखेत की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रोडवेज बसों के संचालन हेतु पहली बार वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। अभी तक रोडवेज बस सदर बाज़ार – गांधी चौक होते हुए केमू स्टेशन पहुँचती थी। लेकिन अब रोडवेज बसों के बाज़ार से गुजरने पर रोक लगा दी गयी है। सभी बसें अब रोडवेज से विजय चौक होते हुए वाया ठंडी सड़क अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगी। इसका सबसे बड़ा असर उन लोगों पर होगा जो बाज़ार से या केमू स्टेशन से रोडवेज बसों में सवार होते थे। अब उन्हें रोडवेज बस की सेवाएं लेने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पहुंचना होगा।

रानीखेत नगर में सड़क परिवहन और बढ़ते पर्यटक दबाव और पुरानी जाम समस्‍या के मद्देनजर स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस व्यवस्था की मांग कर रहे थे, जिसे जनता दरबार में भी एसएसपी को बताया गया था। जिसके बाद एसएसपी ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये। पुलिस ने रोडवेज के साथ समन्वय स्थापित किया जिससे रोडवेज बसें निर्धारित वन-वे रूट पर निर्बाध रूप से संचालित की जा रही हैं। इससे नगर क्षेत्र में वाहन प्रवाह सुचारू हुआ है और मुख्य बाजार में जाम की स्थितियों में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है।

- Advertisement -
https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-24-at-2.58.58-PM.mp4

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत तहसील क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, हल्द्वानी से अज्ञात नंबर से किया फ़ोन।
Next Article आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने कमांड स्तर पर हाई स्कूल में द्वितीय और इंटर में प्रथम स्थान हासिल किया।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने कमांड स्तर पर हाई स्कूल में द्वितीय और इंटर में प्रथम स्थान हासिल किया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत तहसील क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, हल्द्वानी से अज्ञात नंबर से किया फ़ोन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत: बजोल और रीची के जंगल में फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

रानीखेत न्यूज़

अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रानीखेत में बंद रहे सभी मेडिकल स्टोर।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?