
रानीखेत में 7.86 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, बाजार कीमत लगभग ₹2,35,800 बताई जा रही।
रानीखेत, 07 जुलाई 2026 — कोतवाली रानीखेत और एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को नशे के साथ पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹2,35,800 बताई जा रही है।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 06 जुलाई को रानीखेत के मजखाली में जनाड़ु मोड़ से आगे द्वारसों रोड पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रविन्द्र बिष्ट (उम्र 30, पुत्र नारायण सिंह, ग्राम स्यूना, ज्योली, जनपद अल्मोड़ा) के कब्जे से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रानीखेत में FIR NO-17/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। बरामद मादक पदार्थ के लिंक (फॉरवर्ड/बैकवर्ड) की जांच भी चल रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रह चुका है और कोतवाली अल्मोड़ा में में पहले से FIR NO–19/25 धारा 21/60/8 NDPS दर्ज है।

चेकिंग में शामिल पुलिस टीम में अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कोतवाली रानीखेत, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा, कांस्टेबल चंदन नेगी, एसओजी अल्मोड़ा, कांस्टेबल राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
