Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > 9 और 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, भरी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश।

9 और 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, भरी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 8, 2026
2 Min Read
Share

9 और 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, भरी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश।

देहरादून, 08 जुलाई 2026 — भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने 09 व 10 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बेहद भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली और तेज वर्षा के दौर की चेतावनी जारी की है। इससे सावधान करते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती और सतर्कता संबंधी निर्देश भेजे हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 09 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जुलाई के लिए पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी है।

- Advertisement -

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की सावधानियों का पालन करने की अपील करते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज़ करने, नदियों-नालों व बरसाती गधेरों के पास न रहने तथा ख़राब मौसम में सुरक्षित स्थान पर बने रहने पर ज़ोर दिया।

सुमन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा रखें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए हैं कि संभावित आपदा से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन व मानवीय बल सुनिश्चित करते हुए 24×7 सतर्कता बनाए रखें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में सियार का मुहं प्लास्टिक जार में फंसा, ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाया जीवन।
Next Article बारिश के अलर्ट के चलते उत्तराखंड के इन 4 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रभारी दीप डांगी ने रानीखेत में कार्यकर्ताओं को किया एकजुट
  • दिल्ली से घर लौटते समय रानीखेत से लापता हो गए चन्दन सिंह बिष्ट, परिजनों ने लगायी गुहार कही दिखाई दें तो सूचित करें।
  • शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।
  • अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
  • विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

खुद को परेशान बता कर तीन महीने घर में रुका, फिर साढ़े चार लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, सल्ट पुलिस ने 5 गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कुमाऊँ न्यूज़

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए अपहरण काण्ड पर जांच संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई , 27 अक्टूबर से पहले प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

कुमाऊँ न्यूज़

रामनगर मांस प्रकरण में बजरंग दल जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना समेत दो गिरफ्तार, एसएसपी को हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश।

कुमाऊँ न्यूज़

हल्द्वानी में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, नारायण पाल समेत कई राज्यों के लोगो को बनाया शिकार। हरभजन सिंह, इरफ़ान जैसे खिलाड़ियों के आने का दिया भरोसा।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account