Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > नैनीताल से हल्द्वानी जा रही टवेरा खाई में गिरी; छह पर्यटक समेत चालक गंभीर घायल।

नैनीताल से हल्द्वानी जा रही टवेरा खाई में गिरी; छह पर्यटक समेत चालक गंभीर घायल।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 23, 2026 1 Min Read
Share

Contents
नैनीताल से हल्द्वानी जा रही टवेरा खाई में गिरी; छह पर्यटक समेत चालक गंभीर घायल।VIDEO:

नैनीताल से हल्द्वानी जा रही टवेरा खाई में गिरी; छह पर्यटक समेत चालक गंभीर घायल।

नैनीताल से लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा वाहन संख्या यूके-04-टीबी-3870 ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर घायलों—चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल—को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया है।

घायलों में गोमतीनगर, लखनऊ के सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बृहस्पतिवार सुबह ज्योलीकोट नंबर एक के कुछ आगे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि रेस्क्यू कार्य पूरा कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

VIDEO:

https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-23-at-12.47.54-PM.mp4

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत से लापता वृद्धा का शव गांव से 1 किमी दूर मिला, दोनों हाथ-पैर न होने से गुत्थी उलझी, पोस्टमॉर्टम में भी नहीं हुआ मौत के कारणों का खुलासा।
Next Article उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो परीक्षाएं रद्द, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

भतरौंजखान में डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 8 लाख 80 हजार रुपये, पुलिस ने ठग को हरियाणा से किया गिरफ्तार।

कुमाऊँ न्यूज़

हल्द्वानी में निकाली गयी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा, पुलिस से झड़प, माहौल गर्माया।

कुमाऊँ न्यूज़

सल्ट में शिक्षिका पर बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, उपजिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।

कुमाऊँ न्यूज़

जंतर मंतर पर उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का आपत्तिजनक बयान, आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया सिपाही पहले से निलंबित, आपराधिक इतिहास भी रहा है।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?