Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की आपात बैठक – अतिवृष्टि के चलते दो सितंबर को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, खुदाई से जुड़े सभी काम रोकने के निर्देश।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की आपात बैठक – अतिवृष्टि के चलते दो सितंबर को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, खुदाई से जुड़े सभी काम रोकने के निर्देश।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 1, 2026
2 Min Read
Share

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की आपात बैठक – अतिवृष्टि के चलते दो सितंबर को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, खुदाई से जुड़े सभी काम रोकने के निर्देश।

अल्मोड़ा। जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपात बैठक कर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति और संभावित आपदा को देखते हुए दो सितंबर 2026 को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को 24 घंटे सक्रिय रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे ऐसे सभी निर्माण कार्यों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं, जहां भू-कटाव या खुदाई का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान ऐसे कार्य दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ ही प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों को तैयार रखने को कहा गया है, ताकि भूस्खलन या मलबा आने की स्थिति में तत्काल सड़क खोलकर यातायात सुचारु किया जा सके।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को बिना देरी के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार ढहने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, रात के समय हुआ हादसा। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव निकाले।
Next Article पिछली बार टला था शपथ ग्रहण, अब चिलियानौला नगर पालिका के तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विधायक भी उपस्थित रहे।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विधायक निधि में कथित अनियमितताओं के विरोध में स्वाभिमान मोर्चा ने मुख्यमंत्री और अधिकारीयों का किया ‘मसान पूजन’
  • पिछली बार टला था शपथ ग्रहण, अब चिलियानौला नगर पालिका के तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विधायक भी उपस्थित रहे।
  • जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की आपात बैठक – अतिवृष्टि के चलते दो सितंबर को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, खुदाई से जुड़े सभी काम रोकने के निर्देश।
  • अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार ढहने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, रात के समय हुआ हादसा। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव निकाले।
  • सोमेश्वर में भूस्खलन से मकान में घुसा मलबा, तड़के हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत। करीब तीन घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

भिकियासैण में सड़क किनारे खड़े वाहन में मिले दो शव, नहीं हो पाई युवको की पहचान, पुलिस जांच में जुटी।

कुमाऊँ न्यूज़

रामनगर पिकअप वाहन में कथित मांस को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत 5 नेताओं और 30 अज्ञात पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज। वाहन चालक और पिकअप स्वामी पर भी दर्ज हुआ केस।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाए पांच दिन बाद नैनीताल से हुई बरामद, आरोपी किशोर को पुलिस ने संरक्षण में लिया।

कुमाऊँ न्यूज़

बिट्टू की साँसे टूट रही थी, चलने की हालात भी नहीं थी, फिर भी डॉक्टर ने फिट बताकर वापस भेज दिया घर। अगली सुबह बिट्टू की हो गई मौत। सवालों के घेरे में अल्मोड़ा का बेस हॉस्पिटल।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account