Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा की फ्लाइंग कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को मिला केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रोत्साहन

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा की फ्लाइंग कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को मिला केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रोत्साहन

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 26, 2026
2 Min Read
Share

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा की फ्लाइंग कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को मिला केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रोत्साहन

अल्मोड़ा। व्यक्तिगत हवाई परिवहन के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहे अल्मोड़ा निवासी युवा इनोवेटर रवि टम्टा के नवाचार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ (Hapida Skynex) को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का प्रोत्साहन मिला है। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई मुलाकात में रवि टम्टा ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट और इसके प्रोटोटाइप की जानकारी दी।

रवि टम्टा ने केंद्रीय मंत्री को हवा में उड़ने वाले व्यक्तिगत परिवहन वाहन की अवधारणा, तकनीक और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान नितिन गडकरी ने नवाचार की सराहना करते हुए रवि टम्टा का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को व्यक्तिगत हवाई परिवहन के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया। बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी रवि टम्टा के प्रयास की प्रशंसा की और उनके नवाचार को प्रोत्साहित किया। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा भी इस दौरान मौजूद रहे।

- Advertisement -

बताया गया कि ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ के माध्यम से रवि टम्टा की टीम का लक्ष्य पारंपरिक सड़क परिवहन से आगे बढ़कर आकाश आधारित व्यक्तिगत परिवहन की नई संभावनाएं तलाशना है। रवि टम्टा ने कहा कि उनकी टीम इस तकनीक को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई है। रवि टम्टा ने उनके नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ईद – ए – मिलाद पर मुस्लिम समुदाय ने रानीखेत में निकाला सद्भावना मार्च, अस्पताल में फल वितरण भी किया।
Next Article रानीखेत में चौराहे पर रखा चूल्हा और पतीला, महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रानीखेत में चौराहे पर रखा चूल्हा और पतीला, महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका
  • अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा की फ्लाइंग कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को मिला केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रोत्साहन
  • ईद – ए – मिलाद पर मुस्लिम समुदाय ने रानीखेत में निकाला सद्भावना मार्च, अस्पताल में फल वितरण भी किया।
  • विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रभारी दीप डांगी ने रानीखेत में कार्यकर्ताओं को किया एकजुट
  • दिल्ली से घर लौटते समय रानीखेत से लापता हो गए चन्दन सिंह बिष्ट, परिजनों ने लगायी गुहार कही दिखाई दें तो सूचित करें।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर आये चोट के निशान, जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंच शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की।

कुमाऊँ न्यूज़

कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।

कुमाऊँ न्यूज़

होली पर यात्रियों को तोहफा, काठगोदाम से मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तारीख।

कुमाऊँ न्यूज़

घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का घर के अंदर मिला मृत शरीर, कानों से बह रहा था खून, गले से गलोबंद भी गायब।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account